top of page
11537245_848286198588583_506227203090765

About Us

अतिप्राचीन तीर्थ, तीर्थराज पुष्कर के समीपस्थ ऐतिहासिक नगर अजयमेरू (अजमेर) शहर के हृदयपटल गंज में महावीर सर्किल पर स्थित "श्री संन्यास आश्रम (श्री नर्मदेश्वर संन्यास आश्रम परमार्थ ट्रस्ट)" सनातन संस्कृति के सम्पोषण का अनुपम स्थल है। यह स्थान बहुत प्राचीन है। यहाँ भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव का मन्दिर है। यह श्रद्धा का केन्द्र होने के साथ-साथ कलिकाल के बदलते परिवेश में आध्यात्मिक विद्या द्वारा मानव समाज को उत्तम जीवन शैली की शिक्षा प्रदान करता है। आश्रम के अधिष्ठाता अनन्त श्री विभूषित, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, मूर्धन्य विद्वान श्री श्री १०८ श्री स्वामी शिवज्योतिषानन्द जी महाराज 'वेदान्ताचार्य' जी है। पूज्य स्वामी जी वेदान्त विषय के गूढ़ रहस्यों के ज्ञाता होने से साथ-साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा, श्रीराम कथा, श्रीशिव पुराण, श्रीमद्देवीभागवत आदि अनेक कथाओं का देश-विदेश में सरस वाचन करते है। यहाँ वर्षों से 'श्री शिव सनातन वेद विद्यालय' का संचालन होता है, जिसके माध्यम से अनेक विप्र विद्यार्थी (ऋषि कुमार) वेद-वेदाङ्ग व शास्त्रों की शिक्षा द्वारा विद्वत्ता को प्राप्त करके समाज के मार्गदर्शन बनते है। यहाँ नित्य साधु सेवा, ब्राह्मण सेवा व जन सामान्य की भोजन सेवा होती है।

+91- 80055 15202

©2023 by Sanyasashramajmer. 

bottom of page